Tuesday, January 25, 2011


इस रहस्यमयी जहाज में भरा था अकूत खजाना!



 
पिछले सौ सालों में अफ्रीका महाद्वीप की पुरातत्व खोजों में ये सबसे महत्वपूर्ण है। 2008 में नामीबिया के स्केलिटन कोस्ट कहे जाने वाले तटीय इलाके में हीरों के खनन के दौरान एक पुराने जहाज का मलबा मिला था। अध्ययन के बाद अंदाजा लगाया गया कि ये जहाज पुर्तगाली होगा और यहां करीब 500 साल पहले डूबा होगा। इस जहाज से कई टन पुर्तगाल और स्पेन के सोने के सिक्के, तलवारों के हत्थे, तांबे का सामान, हाथी दांत और तोप के गोले मिले थे।

इतना बड़ा खजाना मिलने की खबर के साथ ही दुनियाभर के पुरातत्वशास्त्री और वैज्ञानिक इसका अध्ययन करने पहुंच गए। अंदाजा लगाया जा रहा था कि ये वर्ष 1500 में डूबा पुर्तगाली जहाज बाथरेलोमिउ डिआस हो सकता है। बाद में इसके खाजाने का अध्ययन करने पर पता चला कि इसमें मिले सोने के सिक्के वहां 1525 में बनना शुरू हुए थे।

इसलिए ये बाथरेलोमिउ नहीं हो सकता था। पुरातत्व शास्त्री डॉ. डिएटर नोली के अनुसार ये जहाज भी वास्को डिगामा और कोलंबस की यात्राओं के जमाने का रहा होगा। अमेरिका के नेशनल ओशिएनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख पुरातत्वशास्त्री जॉन ब्रॉडवॉटर के अनुसार इस दौर के बहुत कम डूबे हुए जहाज मिले हैं।

स्पेन और पुर्तगाल के पुराने रिकॉर्ड को खंगाला गया। फिर भी ऐसे किसी जहाज के डूबने की जानकारी नहीं मिली। फिर भी इसमें मिले सामान को देखकर लगता है कि ये कोई शाही जहाज होगा। इसलिए इसमें तोप के गोले और तलवारों के हत्थे थे। काफी रिसर्च के बाद भी इसका नाम नहीं पता चल सका।

राज है गहरा

2008 में नामीबिया के तट के पास 500 साल पहले डूबे जहाज का मलबा मिला था। काफी रिसर्च के बाद भी ये पता नहीं चल सका कि ये कौन-सा जहाज था।

No comments:

Post a Comment