Tuesday, January 25, 2011


समंदर के नीचे मिली थी खोई हुई दुनिया !!

 
 
 
मई 2001 में एडवांस डिजिटल कम्युनिकेशन ने एक आश्चर्यजनक खोज की थी। वे लोग क्यूबा में समुद्रतल का नक्शा तैयार कर रहे थे। सोनार सिस्टम से रीडिंग ली जा रही थी, ऐसे में पता चला कि सागर की गहराई में 2200 फीट नीचे एक पुराने शहर के अवशेष हैं। ये प्राकृतिक तौर पर तो बन नहीं सकता था और कोई समुद्र की गहराई में शहर क्यों बनाएगा।

फिर ये कैसे संभव हुआ। इस पर वैज्ञानिकों, पुरातत्व शास्त्रियों और इतिहासकारों ने काफी रिसर्च की थी। फिर भी हर तरह से बहस करने पर भी पता नहीं चलता कि ये कौन सा शहर था, कब बना था और पानी में कैसे डूब गया।

कुछ का मानना था कि ये शहर पाषण युग का होगा और पृथ्वी का जल स्तर बढ़ने से डूबा होगा। कुछ वैज्ञानिकों को लगता है कि आइस एज के बाद जब बर्फ पिघली तो ये शहर डूबा होगा। कुछ खगोलशास्त्री मानते हैं कि ये अज्ञात अमेरिकन सभ्यता का हिस्सा रहा होगा। वहीं कुछ लोगों को ये एटलांटिस की खोई हुई दुनिया लगता है। इस प्राचीन सभ्यता के राज़ पर से परदा उठाने के लिए आज भी रिसर्च जारी है।

राज़ है गहरा

करीब दस साल पहले क्यूबा के पास समुद्र की गहराई में दो हजार फीट नीचे एक डूबा हुआ शहर मिला था। ये
शहर किस दौर में था और कैसे डूबा इस राज पर आज भी रिसर्च जारी है।
 

No comments:

Post a Comment